Santali Language

                                        संसार की भाषाएँ

संसार की भाषाएँ
                                संसार की भाषाएँ


                संसार की कुल जनसंख्या (सन् 1986 में) लगभग 5 अरब (विलियन) थी। इसमें प्रमुख 12 भाषाओं के बोलनेवालो की संख्या 8 अरब (अर्थात् 60 प्रतिशत) के आस पास थी। बोलने वालों की संख्या के आधार पर संसार की 100 प्रमुख भाषाओँं को लिया जाय तो उनके बोलनेवालों की संख्या संसार की जनसंख्या के 90 प्रतिशत के ऊपर हो जाती है। मिनिसोटा विश्वविद्यालय, अमेरिका से हमारे विभाग में आए फुलब्राइट विजिटिंग प्रोफेसर एवं प्रगाढ़ भाषा वैज्ञानिक डा. राकी मिराण्डा के अनुसार अभी तक संसार के कुछ प्रदेशों की भाषाओं की काफी जानकारी नहीं है। फिर, भाषा और बोली के भेद के निर्धारण करने के लिए भाषा-विज्ञानियों के पास कोई ठोस कसौटी भी नहीं है। इसलिए संसार की भाषाओं की संख्या का ठीक-ठीक अंदाजा लगाना कठिन है। भाषा विज्ञानियों का अनुमान है कि संसार की समस्त भाषाओं की संख्या 4,000 और 8,000 के बीच में है। इनमें बोलने वालों की संख्या की दृष्टि से सबसे महत्त्वपूर्ण बारह भाषाएँ हैं। क्रमानुसार मैडरिन-चीनी, अंग्रेजी, हिन्दी, स्पैनिश, रूसी, अरबी, वंगला, पुर्तगाली, मैले-इण्डोनेशियन, जापानी, जर्मन और फ्रेंच । बोलनेवालों की संख्या के अतिरिक्त अन्य दृष्टियों से भी संसार की विविध भाषाओं का मानांकन किया जा सकता हैं सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से यह संसार में लैटिन, ग्रीक, अरबी, संस्कृत एवं चीनी आदि प्राचीन भाषाओं का विशेष महत्त्व है। पुस्तकों तथा पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन में विशेष रूप से आधुनिक विज्ञान के क्षेत्र में, अंग्रेजी भाषा सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है । 'संयुक्त राष्ट्रसंघ' के 159 सदस्यो में 40 राष्ट्रो ने अंग्रेजी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया है। इनमें अफ्रीका 14 राष्ट्र है (बोत्स्वाना, कैमरून, गैबिया, घाना, लायबीरिया, मालावी, नायजीरिया, सियेरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, स्वाजीलैण्ड , तान्जानिया, उगान्दा, जाम्बिया और जिम्बाम्बे), हिन्द महासागर के 2 राष्ट्र है (मौरीसस और से-शैल जो मैडगैस्कर के पास है), एशिया के 3 राष्ट्र है (भारत, पाकिस्तान और सिंगापुर) प्रशान्त महासागर के 6 राष्ट्र है (फीजी, आस्ट्रेलिय, न्यूजीलैण्ड, फिलिपीन्स, सालमान द्वीप, पश्चिमी संमोआ), अमेरिका के 13 राष्ट्र है (उत्तरी अमेरिका में बलीज, कनाडा, युनाइटड स्टेट, बहामा, बार्बेडोस, डोमिनिका, ग्रेनेडा, जमेयका, नैपिस, संत लूसिया, गैनडीन्ज, ट्रिनिडैड और गयाना)। यूरोप के 2 राष्ट्र है (ब्रिटेन और आयरलैण्ड) । 


                                  संसार के भाषा परिवार


            संसार के भाषा परिवारों का वर्गीकरण अनेक विद्वानों ने अपनी-अपनी सुविधानुसार करने का प्रयास किया है। मैं मिनिसोटा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. राकी मिराण्डा से सहमति रखते हुए इस वर्गीकरण को इस प्रकार रखने का प्रयास करता हूँ।

  • 1.Africa Language Family अफ्रीकी भाषा परिवार।
  • 2. American Language Family अमेरिकी भाषा परिवार।
  • 3. Eurasia Language Familyयूरेशिया भाषा परिवार।

                              अफ्रीकी भाषा परिवार


इसमें मुख्यतः चार भाषा परिवार है :--
1. Afroasiatic                      2. Choisan
3. Niger Kordo Fanian       4. Nilo-Saharan.

1. Afroasiatic : यह परिवार दो महादेश-अफ्रीका एवं एशिया में फैला है। मुख्यतः महादेशों के आधार पर यह नाम पड़ा है। यह परिवार अफ्रीका महादेश के उत्तरी अफ्रीका एवं एशिया महादेश के पश्चिमी भाग में बोली जाने वाली भाषाओं का परिवार है। इसकी दो शाखाएँ
1) Semitic
2)Hamitic

(क) सेमेटिक भाषा परिवार की भाषाएँ मुख्यतः Arabic (अरबी), Hembrin (हिब्रू), Amharic (अमहारिक भाषा-इथियोपिया की राज्य भाषा है।), Akkadian (अकादियन भाषा आबेसिनिया की राज्य भाषा है, यह भाषा 9,000 ई. पूर्व की मानी जाती है। इसकी लिखित सामग्री बहुत पुरानी है।

(ख) हैमेटिक भाषा 4,000 ई. पूर्व की मानी जाती है। इस परिवार की भाषाएँ मुख्यतः Ancient Egyptian (प्राचीन मित्री) Cushitic, Chadic एवं Omotic है।

2. Choisan: इस परिवार का क्षेत्र दक्षिणी अफ्रीका और उसके आस-पास का भू-भाग है ।

3. Niger Kordo Fanian : यह भाषा परिवार मध्य और दक्षिणी अफ्रीका और आस-पास में फैला है। इसकी मुख्य भाषाए Benuecongo है। इस परिवार की प्रधान शाखा Bantu (बंटू) भाषा है। बंटू भाषा परिवार की मुख्य भाषाएँ Swahili (स्वहली), Kongo (कंगो), Kafir (काफिर) आदि हैं।

4 Nilo-Saharan: इस भाषा परिवार का नाम निलो नदी एवं सहारा की मरूभूमि के आधार पर पड़ा है। कुछ लोग इस परिवार की भाषाओं को Niger Kordo Fanian भाषा की शाखाएँ मानते हैं।


Africa Language Family----1)Afro-Asiatic, 2)Choisan, 3)Niger-Kordo Fanian , 4) Nilo-Saharan.

                     1)Afro-Asiatic----(I)Semitic,  (II) Hamitic

                               (I)Semitic----(A)Arabic, (B) Hembrin ,(C) Amharic , (D) Akkadian.
                               (II) Hamitic---(A)Ancient Egyptian (B) Cushitic (C)Chadic (D)Omotic

                     3)Niger-Kordo Fanian ---(I)Benuecongo

                                                      (I)Benuecongo----Bantu---(A)Swahili (B) Kongo (C)  Kafir



                                        अमेरिकी भाषा परिवार


इसमें मुख्यतः तीन भाषा परिवार हैं :-
     
                     1. General American Andean
                     2. Na-Dene
                     3. Eskimo-Alleut


1.General American Andean अमेरिकी भाषा परिवार में अनेक भाषाएँ हैं। इनमें जनरल अमेरिकी भारतीय भाषाएँ मुख्य हैं। इसमें लगभग ग्यारह भाषा परिवार हैं। यह भाषा परिवार 50,000 ईसा पूर्व की मानी जाती है। इससे निम्नलिखित शाखाएँ विकसित हुई है :-

1) Wakashan : यह भाषा कोलम्बिया में बोली जाती है। इसकी छः अलग-अलग भाषाएँ हैं।


 2) Salishan: : इसकी ग्यारह अलग-अलग भाषाएँ हैं।

(3) Macro-Siouan:- यह भी जनरल अमेरिकी भारतीय भाषा परिवार की मुख्य भाषा है।

(4)Penutian:- : यह भाषा उत्तरी अमेरिका में बोली जाती है। कनाडा, मैक्सिको, चिली, अर्जेंटीना एवं दक्षिणी अमेरिका के दक्षिण तक यह भाषा परिवार फैला है। इसकी शाखा Mayan भाषा मैक्सिको में बोली जाती है।


(5)Hokan: यह भाषा कैलिफोर्निया में बोली जाती है।

(6) Macro-Algonoun : यह भाषा पूर्वी अमेरिका में बोली जाती है।

(7) Aztec-Tanoan  : यह भाषा मैक्सिको में बोली जाती है, इसकी मुख्य  शाखा. Novati भाषा है।

(8) Oto-Managean: : यह भाषा भी मैक्सिको एवं मध्य अमेरिका में बोली जाती है।

(9) Macro-Chibachan : यह भाषा दक्षिणी अमेरिका में बोली जाती है।

(10) Cepano-Carib: यह भाषा दक्षिणी अमेरिका में बोली जाती है।

(11) Andean-Equatoril : यह भाषा दक्षिणी अमेरिका के पश्चिम भाग, चिली उरूग्वे, पराग्वे, बोलिविया एवं पेरू में बोली जाती है। इसका मुख्य भाषा Queshumaran है। इस भाषा की मुख्य शाखा Quechu है, यह भाषा पेरू राज्य की राजभाषा है।


2. Na-Dene : नोडेनो भाषा संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, अलस्का आदि राज्यों में बोली जाती है।

3. Eskimo-Alleut : यह भाषा दक्षिणी अमेरिका में बोली जाती है। 

American Language Family:- 1)General American, 2)Andean, 3)Na-dene, 4)Eskimo - Alleut.

                   2)Andean:- 1-Wakashan,2-Salishan, 3-Macro Siouan, 4-Macro Algonouan, 5-Penutian,6- Hokan,7-Aztec Tanaona, 8-Oto Managean, 9-Macro Cibachan, 10-Cepano Carib 11- Andean Equatoril.

                                                                                       To Be Continued.........

0/Post a Comment/Comments